नई स्टार्ट अप पॉलिसी स्वागत योग्य;


 

26 जनवरी से शुरू हुई मुहिम आज स्टार्ट अप पॉलिसी के रूप सामने आया । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया गया ये कार्य बहुत ही सराहनीय है।अभी तक लोग स्टार्ट अप के बारे में जानते ही नहीं थे वो समझते थे कि कोई कंप्यूटर से रिलेटेड काम है ।लेकिन आज लोग जागरूक हुए है।नौजवानों के कार्य के लिए ये योजना सरकार द्वारा चलाई और आज स्टार्ट अप एक क्रांति के रूप में शुरू हो गया है। जहा 90 से 2010 तक देश के स्टार्ट अप सामने ही नही आ रहे थे उस समय के युवा निराशा में जी रहें थे ,आज प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के युवाओं को जाग्रत किया उसी का ही परिणाम है की आज नए एको सिस्टम का निर्माण किया गया।इंदौर के एक IIST ,IIP ,IIMR  द्वारा पिछले ५ वर्षो से कई  हैकथॉन का आयोजन किया गया है जिसमे इंस्टिट्यूट के अलावा बाहर के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया।  आज जब प्रधानमंत्री जी इस बारे में बात कर रहे है तो इंस्टीटूट के विद्यार्थी गर्व महसूस कर रहे है की वे जिस इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे है उसका विजन कितना बड़ा है।
जहा पहले पूरे देश में 200/400 स्टार्टअप भी शुरू नहीं हो रहे थे आज हजारों की संख्या में स्टार्ट अप सिर्फ मध्य प्रदेश में ही शुरू हो गए है। अब वो दिन दूर नहीं जब युवा नौकरी की बजाय नोकरी देने वाले बन जावेगे।
राजेश भंडारी
असिस्टेंट प्रोफेसर
इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च 
 

Comments